एक संवाददाता, मार्च 31 -- पिछले 11 साल से फरार इनामी नक्सली बिहड़ यादव उर्फ राजेश यादव को गया जिले की कोंच पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। सोमवार को उसे गया लाया गया। वह कोंच थाना के नेवधी गांव का रहने वाला है। टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने सोमवार को कोंच थाना में प्रेस-वार्ता में बताया कि बिहड़ यादव महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ थाना क्षेत्र के एमआईडीसी एरिया में छुपकर रह रहा था। गुप्त सूचना व तकनीकी सेल के सहयोग से मिली जानकारी के आधार पर उक्त ठिकाने पर जब कोंच, एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस पहुंची तो बीहड़ पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। कोंच व एसटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ने में कामयाब रही। गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल कर रहे थे। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.