पडरौना, सितम्बर 22 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाने परिसर में रविवार को पहुंचे बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने सिवान जिले के एक थाने में 13 साल पूर्व 2012 में दर्ज एक केस की जानकारी जुटायी। बिहार से आये इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला सिवान जिले के एक थाने से जुड़ा है। कोर्ट के आदेश पर साक्ष्य के लिए उत्तर प्रदेश के बॉर्डर थाने पर पहुंच कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटायी जा रही है। पटहेरवा थाने में पहुंचे बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। बिहार के पटना से पहुंचे इंस्पेक्टर मधुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला 2012 का है। सिवान जिले के बसन्तपुर थाने में दर्ज एक बच्चे के केस से जुड़ा है। उसके बारे में यूपी बार्डर के थाने से जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.