हमारे संवाददाता, अप्रैल 6 -- बिहार पुलिस से बड़ी चूक हुई है। बिहार पुलिस की कस्टडी से रेप और कुछ अन्य मामलों का एक नामजद आरोपी फरार हो गया है। मामला छपरा जिले का है। पुलिस कस्टडी में इस आरोपी की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उसे पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन यह आरोपी पीएमसीएच से फरार हो गया। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव के रहने वाले रेप कांड का आरोपी धनंजय सिंह शनिवार की सुबह इलाज के दौरान पीएमसीएच से फरार हो गया। उसके खिलाफ कोर्ट कंप्लेंट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने उसे दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उल्टी शुरू होने के बाद सबसे पहले उसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। फिर छपरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.