भागलपुर, फरवरी 22 -- बिहार पुलिस अब न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में स्मार्ट दिखेगी, बल्कि शारीरिक दक्षता के मामले में भी चुस्त-दुरुस्त नजर आएगी। पुलिस मुख्यालय ने जवानों को फिट रखने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत राज्य की 50 पुलिस लाइनों में हाईटेक जिम और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक ऊर्जावान बनाना है, जिससे थानों और पुलिस लाइनों में अनफिट जवान नजर न आएं। यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha में Maithili Thakur की 'Mahabharat' वाला भाषण Viral फिटनेस को लेकर पुलिस मुख्यालय इस बार बेहद गंभीर है। केवल जिम खोलना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि जवानों की उपस्थिति और उनके वर्कआउट की प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिम आने वाले...