पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।बिहार राज्य स्तरीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज अगामी एक से दो फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसियन पूर्णिया अध्यक्ष डॉ. मनीष रंजन साहा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, यूवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल, डीएम कुमार, अली हुसैन ने संयुक्त रूप से इन्दिरा गांधी स्टेडियम (एथलेटिक्स ट्रैक) एवं छात्रावास पूर्णिया निःशुल्क आवंटन हेतु पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अखलेश कुमार को आवेदन दिया। बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसियन पूर्णिया अध्यक्ष डॉ मनीष रंजन साहा बताया कि बिहार के 38 जिलों से चुने हुए अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...