पटना, फरवरी 20 -- बिहार पशु विज्ञान विवि के प्रसार शिक्षा निदेशालय के बैनर तले 22 फरवरी को डॉग शो का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों के श्वानों (कुत्ते) भाग लेंगे। डॉग शो में प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा। डॉग शो के लिए निबंधन की प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट आयोजित होगी। प्रतिभागी रविवार की सुबह बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि यह कार्यक्रम कुत्ता प्रेमियों (डॉग लवर्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने व विभिन्न नस्लों के कुत्तों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...