पटना, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 19 वर्षों में शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर बिहार ने महिला सशक्तीकरण में मिसाल कायम किया है। बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। 2005 से पहले की सरकार ने महिलाओं के हितों की कभी भी चिंता नहीं की, उनके लिए कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कार्यालय में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई। अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता और संचालन पूजा एन शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.