पटना, जनवरी 7 -- प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के द्वारिका में स्थित बिहार निवास को राजनीतिक साजिश के तहत ध्वस्त किया जा रहा है। बुधवार को जारी बयान में शक्ति ने कहा कि वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बिहार निवास का उद्घाटन किया था। हाल ही में 2 करोड़ खर्च कर इसका सौंदर्यीकरण कराया गया है। कहा कि यह इमारत अगले 50-60 साल तक रह सकता है। ऊंचाई पर होने के कारण यहां जलजमाव की भी कोई समस्या नहीं है। बावजूद इसके, इस मजबूत इमारत को जमींदोज कर नया भवन बनाने का फरमान जारी किया गया है। दरअसल बिहार निवास के पोर्टिको में लालू प्रसाद के नाम का शिलापट्ट लगा है। जब भी वहां गाड़ियां लगती हैं, तो सत्ताधीशों की नजर उस नाम पर पड़ती है। बस उस एक नाम को हटाने के लिए ये पूरी इमारत ध्वस्त कर रहे हैं, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.