हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- बिहार देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनकर सामने आया है। वैश्विक महामारी और संघर्ष के बाद जारी आर्थिक मंदी के बावजूद विकास दर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य की विकास दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। बिहार का वर्तमान मूल्य पर आर्थिक विकास दर 13.1 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर 9.8 प्रतिशत है। वर्ष 2024-25 के लिए सबसे हाल के त्वरित अनुमान के अनुसार, बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 8.6 प्रतिशत बढ़ा है और यह 5,31,372 करोड़ रुपये है। यह वर्तमान मूल्य पर 13.1% बढ़कर 9,91,997 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बिहार में प्रति व्यक्ति आय 2021-22 के 46,412 से बढ़कर 2024-25 में 76,490 रुपये हो गई है। यह पिछले साल 68,624 रुपये थी। प्रति व्यक्ति आय में करीब ...