भभुआ, फरवरी 10 -- राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे, 30 चयनित शिक्षकों में कैमूर को मिला प्रतिनिधित्व नवाचारपूर्ण शिक्षण और शैक्षणिक पत्रिका संपादन से राज्य स्तर पर बनी पहचान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डारीडीह के शिक्षक सुमित कुमार का चयन बिहार दिवस स्मारिका तैयार करने के कार्य के लिए किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा जारी अधिकारिक पत्र के अनुसार, बिहार दिवस का आयोजन 22-24 मार्च तक गांधी मैदान पटना में होगा। इस अवसर पर बिहार की शिक्षा, नवाचार और रचनात्मक शैक्षणिक प्रयासों पर आधारित विशेष स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। स्मारिका की विषय-वस्तु एवं प्रकाशन दिशा-निर्देश तय करने के लिए 14 फरवरी को पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 6 बजे तक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। पत्र के अनुसार, का...