किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी को डीएम विशाल राज व डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी गर्ल्स हाई स्कूल से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए खगड़ा स्टेडियम पहुंची। इस अवसर पर डीएम विशाल राज ने कहा कि प्रभातफेरी का उद्देश्य किशनगंज जिलेवासियों के बीच बिहार दिवस के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी उद्देश्य से प्रभातफेरी निकाली गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध धरोहर को सम्मान देना और समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा विकास को बढ़ावा देना है। डीएम ने कहा कि बिहार दिवस राज्य की प्रगति, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझने और प्रदेश के विकास में सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.