मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार दिवस के आयोजन को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार बिहार दिवस का थीम उन्नत बिहार, विकसित बिहार पर आधारित होगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इसे लेकर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अलग-अलग आठ समितियों का गठन किया है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके। बिहार दिवस पर तीन दिनों तक शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जीविका, आईसीडीएस, तिमुल, ग्रामीण विकास विभाग समेत 18 विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होकर 24 को समाप्त होगा। इसमें सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिलाधिकारी ने स्टेडियम से लेकर समाहरणालय परिसर में लाइटिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.