मुंगेर, मार्च 25 -- तारापुर, निज संवाददाता। बिहार दिवस के मौके पर तारापुर के अंबेडकर भवन में शनिवार से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को तारापुर, संग्रामपुर एवं असरगंज के स्कली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राकेश रंजन कुमार, डीसीएलआर दिलीप कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने किया। बच्चों ने पेंटिंग, क्विज, रंगोली, निबंध, नृत्य, गीत पेश किया। अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आरोही प्रीत ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मदर टेरेसा असरगंज की छात्रा सृष्टी शर्मा ने एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा भजन प्रस्तुत किया। पेंटिंग में सीनियर वर्ग में उच्च विद्यालय जलालाबाद के पीयूष कुमार को प्रथम, उच्च विद्यालय गनैली के विशाल कुमार को द्वितीय, उ.वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.