पटना, फरवरी 9 -- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर स्मारिका का विमोचन होगा। प्रकाशित होने वाली स्मारिका की विषय-वस्तु, आलेख और प्रारूप तय करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रारूप तय करने में बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ पत्रकार भी शामिल रहेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) की ओर से इसके लिए 14 फरवरी (शनिवार) को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक पटना में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार दिवस 2026 का आयोजन 22 से 24 मार्च, 2026 को गांधी मैदान पटना में होना। इसी के मद्देनजर एक विशेष स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.