किशनगंज, मार्च 23 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर स्काउट एंड गाइड कैडेट्स द्वारा बहादुरगंज में रैली निकालकर बिहार दिवस मनाने का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार प्लस टू रसल हाई स्कूल परिसर से स्काउट एंड गाइड कैडेट्स की रैली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर 113वां स्थापना दिवस का संदेश दिया। रसल हाई स्कूल परिसर में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार राज्य के 113वां स्थापना दिवस की याद में आयोजित बिहार स्थापना दिवस राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित कर दिया है। कालांतर से बिहार को गौतम बुद्ध के ज्ञान की धरती और विश्व स्तरीय शिक्षा हब नालंदा के तौर पर अलग पहचान है जिसपर हर बिहारी को गर्व है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.