कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में प्रवासी बिहारी समाज के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा और बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। ;यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला महामंत्री व एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक सुदर्शन पाल ने दी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को दोपहर 12 बजे पडरौना बेलवा चुंगी स्थित सृजन द गुरुकुल सभागार में जिला स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.