कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। बिहार समाज सेवा समिति ने रविवार को बिहार स्थापना दिवस पर आत्मीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें लगभग सौ परिवार शामिल हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। स्वागत गीत, राष्ट्रगान और बिहार का राजकीय गीत गाया। यहां रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉ. अरविंद कुमार, अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक मनोज झा, चीफ लोको इंस्पेक्टर एके मंडल, रंजीत राय, यूके सिंह, शैलेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, मनिहरन, राकेश रंजन, ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.