मोतिहारी, मार्च 22 -- चिरैया, निज संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संकुल स्तर पर चयनित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राएं शामिल हुए। जिसमें साईिकल रैली के साथ साथ रंगोली, चित्रकला एवं क्विज आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर बीईओ सरोज कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चे को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने हाथों उन्हें शील्ड व मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया। छात्राओं ने बेहतर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साईिकल रैली में जगन्नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पुतुल कुमारी एवं यूएचएस धरहरवा के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.