बांका, मार्च 19 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में 22 मार्च को बिहार दिवस समारोह मनाया जाना है। इसी दिन राज्य के तौर पर बिहार का उदभव हुआ था। इसको लेकर राज्य मुख्यालय सहित सूबे के सभी जिलों में समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। खेल से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्कूूली बच्चे, युवा व महिलाएं भी शिरकत करेंगी। लेकिन इस बार जिला से लेकर राज्य मुख्यालय तक बांका जिले की अलग ही धमक होगी। इस बार बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति बनेगी, जो आगंतुकों के लिए आकषर्ण का केंद्र रहेगा। जिसमें बांका जिले के पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। इससे राष्ट्र में बिहार का गौरव बढने के साथ ही बांका की एक अलग पहचान बनेगी। यहां पर्यटन विभाग के पवेलियन में राज्य के प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.