बिहारशरीफ, मार्च 22 -- बिहार दिवस पर जीविका दीदियों ने निकाली प्रभातफेरी फोटो: 22 नूरसराय 02: नूरसराय प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को प्रभात फेरी में शामिल जीविका दीदियाँ। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार दिवस के मौके पर प्रखंड कार्यालय से जीविका दीदियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी अंधना मोड़, चंडासी गांव होते हुए पूरे नूरसराय बाजार में निकाली गई। जीविका दीदियों ने बिहार गीत गाया। "हम सबका है एक ही सपना, पूर्ण साक्षर बने बिहार अपना" जैसे नारों से पूरे बाजार को गुंजायमान कर दिया। लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने बिहारी होने पर गर्व महसूस किया। मौके पर बीडीओ डॉ. जियाउल हक, बीपीएम आनंद किशोर, बीएओ रामदेव पासवान, प्रशिक्षु बीडीओ विश्वजीत तिवारी, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.