मधुबनी, मार्च 23 -- लौकही,निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को लौकही एवं खुटौना प्रखंड में अलग- अलग कई कार्यक्रम आयोजित किया है। अहले सुबह अपग्रेड मिडिल स्कूल ठाढ़ी के अलावे कई सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाले। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रजौड़ा महथौऱा परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल द्वारा बिहार दिवस सह सम्मान समारोह कार्यकम्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल स्तरीय था। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया गया था,जहां जांच के बाद जरूरतमंदों को दवा भी दी जा रही थी। परिसर में बाल विकास परियोजा कार्यालय द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगायी गई थी। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने बिहार दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाले। इसके अलावे शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। मौके पर छात्र...