हाजीपुर, मार्च 9 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बिहार दिवस को लेकर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बीआरसी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकजमाल (ब्लॉक के पीछे) में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके पूर्व विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्र,छात्राओं को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में शामिल कराया गया। गणित ओलंपियाड/गणित क्यूज, पेंटिंग एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ग 9 से 12 एवं वर्ग 6 से 8 के ग्रुप में कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.