समस्तीपुर, फरवरी 19 -- ताजपुर। प्रखंड के उमवि कोठिया बड़ई टोल के 44 छात्र एवं चार शिक्षक मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण पर बस से पटना के लिए रवाना हुए। एचएम कुंदन कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण वाहन को रवाना किया। इस मौके पर जीवछ कुमार, रविंद्र कुमार, रोजी, ममता कुमारी आदि शिक्षक, शिक्षिका मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...