बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- बिहार-झारखंड को मिले 1218 नये दारोगा, ली पद व निष्ठा की शपथ मुख्यमंत्री ने ली दीक्षांत परेड की सलामी, किया निरीक्षण सूबे में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर भी बने सब इंस्पेक्टर, 436 महिलाएं उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, डीजीपी भी बने समारोह के साक्षी प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान फोटो : अलग से। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार-झारखंड को 1218 नये दारोगा मिल गये हैं। शनिवार को बिहार पुलिस अकादमी में इनलोगों को पद व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, डीजीपी विनय कुमार भी समारोह के साक्षी बने। 2023 बैच के इन दारोगा में तीन ट्रा...