भभुआ, दिसम्बर 5 -- ट्रायल के माध्यम से कैमूर जिला टीम में 12 खिलाड़ियों का किया गया चयन मोकामा के मारवाड़ी हाई स्कूल में होगी चैंपियनशिप, 7 दिसंबर को टीम होगी रवाना (युवा पेज) रामगढ़, एक संवाददाता। 46वीं बिहार राज्य जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम गठित की गई। कैमूर वालीबॉल टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। कैमूर जिला वालीबॉल संघ के सचिव व बिहार वालीबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. शंकर दयाल आनंद ने बताया कि 49वीं जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पिलानी में 16 से 19 दिसंबर को होगी। इसके लिए वॉलीबॉल टीम का चयन मोकामा स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल में 8 से 10 दिसंबर को होने जा रहे 46वीं बिहार स्टेट जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में किया जाएगा। सचिव ने बताया की जिले की टीम का चयन कर लिया गया ...