बलिया, जनवरी 9 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात जयप्रकाश नगर सेवादास की मठिया के पास बीएसटी बंधे के नीचे पिकअप पर लदी विभिन्न ब्रांडों की 315 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक अंधेरा और कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। क्षेत्राधिकारी (बैरिया) मोहम्मद फहीम कुरैशी के अनुसार, जयप्रकाश नगर के चौकी इंचार्ज मयंक कुमार अपने हमराहियों के साथ बिहार सीमा के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बीएसटी बंधे पर एक सफेद रंग की पिकअप दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक पिकप को लेकर तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगा और सेवा दास के मठिया के निकट गाड़ी को बंधे से नीचे उतारकर खेत में चला गया। आगे रास्ता नहीं होने के चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.