नूंह, जनवरी 20 -- केएमपी एक्सप्रेस-वे पर तावडू सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी का तरीका पुष्पा फिल्म की तरह था। लकड़ी के बुरादे की आड़ में अंग्रेजी शराब की 1001 पेटियों को बिहार भेजा जा रहा था। इनकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अपराध शाखा तावडू प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब ठेकेदारों और वाहन मालिकों से मिलीभगत कर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद केएमपी रोड पर नाकाबंदी की गई। सबसे पहले एक पायलट गाड़ी को रोका गया, जिसमें मंदीप और कुलदीप सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे एक ट्रक को पायलट कर रहे हैं। कुछ देर बाद मानेसर की ओर से आ रहे ट्रक-ट्राला को रोका गया। चालक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.