फिरोजाबाद, मई 24 -- टूंडला में नई दिल्ली से कानपुर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में आरपीएफ व वाणिज्य विभाग द्वारा पकड़ी गयी 17 बोतल अंग्रेजी शराब के मामले में एक अभियुक्त को पकड़कर जेल भेजा है। शराब की कीमत 8.52 लाख बताई गई है। ज्ञात रहे आरपीएफ के सहायक आयुक्त के निर्देशन में उपनिरीक्षक आरपी मीणा, आरक्षक योगेश यादव, प्रधान आरक्षक योगेंद्र कुमार इटावा, आरक्षक आशीष यादव शिकोहाबाद एवं वाणिज्य की टीम के वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार संयुक्त रूप से गुरुवार की रात्रि में पूर्वा एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे। दिल्ली से टूंडला के बीच चेकिंग के दौरान कोच 11 के कोच अटेंडेंट ने दमन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी हसनपुर जिला मुंगेर बिहार को केबिन के अंदर कम्बल से ढक कर तीन काले बैग में अवैध रूप से ले जाए जा रही विदेशी मदिरा के साथ पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.