मऊ, मार्च 18 -- दोहरीघाट (मऊ)। गोवंश मवेशियों से भरा ट्रक सोमवार को तस्करी के लिए जौनपुर से बिहार ले जाते समय दोहरीघाट थाने की पुलिस ने नईबाजार फोरलेन के पास से घेराबंदी करके पकड़ लिया। ट्रक में भूसे की तरह से ठूंसकर बरामद 27 मवेशियों में से छह की मौत हो गई, 21 जिंदा पशुओं को गोंठा पशुआश्रय केन्द्र रखा गया, जबकि दो पशु तस्करों को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पशु तस्करों में पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। इस क्रम में सोमवार सुबह थानाध्यक्ष दोहरीघाट प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.