गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र से दस दिन पहले बिहार जाने के लिए निकला 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वह यहां अपनी बहन के पास रहने आया था। जब वह बिहार नहीं पहुंचा तो परिजनों ने जानकारी की। मामले में किशोर की बहन की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली सविता के अनुसार नवंबर 2025 में उनका भाई कृष्णा बिहार से कुछ दिन के लिए उनके पास रहने आया था। 21 दिसंबर को वह घर वापस जाने की बात कहकर निकला था। पहले भी कई बार वह अकेले जा चुका था। दो दिन तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ पता नहीं चला, तब वह पुलिस के पास पहुंची। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.