बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महासंघ कार्यालय में रविवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ कमर्चारी संघ का 11वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नदीम तो जिला मंत्री संजय कुमार बनाए गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी अरविन्द कुमार को सौपीं गयी। जिला मंत्री ने बताया कि जिलाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, छह संयुक्त मंत्री समेत अन्य का चुनाव किया गया। साथ ही, संघर्ष समिति और महिला उप समिति का चुनाव किया गया। राजेश कुमार सिंह, मीना कुमारी को सहायक जिला मंत्री तो गंगा सागर संघर्ष समिति के अध्यक्ष बनाए गए। रितेश कुमार को संघर्ष मंत्री तो महिला उप समिति की संयोजिका ज्योत्सना कुमारी को बनाया गया। सनोज कुमार, सुदामा कुमार सुधांशु, राजीव कुमार को उपाध्यक्ष तो सुषमा...