हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 7 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को झटका लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नालंदा जिले के चंडी से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता अनिल सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, जदयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मौके पर कहा कि दोनों नेताओं के आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। हमारे दल की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.