पटना, अक्टूबर 5 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में एक उप विकास आयुक्त, छह जिला परिवहन पदाधिकारी, चार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, एक नगर आयुक्त और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित कई अधिकारी बदले गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक प्रदीप कुमार झा को किशनगंज का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही बलवीर दास को मधेपुरा, नवीन कुमार पांडेय को नवादा, अन्नु कुमारी को बांका, सुनील कुमार को जमुई, रवि कुमार आर्य को डीटीओ और सुबीर रंजन को कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सचिन कुमार बक्सर, आदित्य कुमार गया जी, स्वाति कुमारी शेखपुरा और सुनैना कुमारी सहरसा की जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनी हैं। टेशलाल सिंह को डुमरांव (ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.