हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 29 -- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अब जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष संजय सिंह जन संवाद यात्रा करेंगे। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह 'नीतीश के 20 साल बेमिसाल जन संवाद यात्रा' पर निकलेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 से 2025 तक के विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 30 जून और एक जुलाई को मधुबनी से होगी। संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल का शासनकाल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री ने विकास की जो बयार बहाई है, बिहार में विकास चारों ओर दिख रहा है। योजनाओं का लाभ दलित, महादलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अगड़ों को मिला है। इससे बिहार की गिनती अग्रणी राज्यों में होने लगी है। यह भी पढ़ें- ये देश किसी के बाप नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.