पटना, अप्रैल 30 -- बिहार चुनाव से कुछ महीने पहले जनगणना के साथ जातीय गणना कराने के मोदी सरकार के फैसले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद भी दिया है। वहीं महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ने इसे अपनी जीत करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये हमारी , समाजवादियों और लालू यादव की विजय है। 30 सालों से हम लोग जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे। हालांकि तेजस्वी ये भी कहने से नहीं चूके कि बीजेपी अब इसका क्रेडिट लेगी, लेकिन लड़ाई लालू यादव ने लड़ी है। वहीं राजद चीफ लालू यादव ने कहा कि जिसे हम समाजवादी जैसे लोग आरक्षण, जातिगणना, समानता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता इत्यादि 30 साल पहले सोचते है उसे दूसरे लोग दशकों बाद फॉलो करते है। जातिगत जनगणना की मांग करने पर हमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.