औरंगाबाद, मार्च 18 -- कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है। केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के द्वारा इससे जुड़ा पत्र जारी किया गया है। विदित हो कि राजेश कुमार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. दिलकेश्वर राम के पुत्र हैं। वर्ष 1995 से वे सक्रिय राजनीति में आए और अपने पिता के क्षेत्र से विधायक बन जनसेवा के लिए किस्मत आजमाते रहे। कभी निर्दलीय तो कभी कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने किस्मत आजमाइश की। वर्ष 2015 में पहली बार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यह सफलता प्राप्त की। दोबारा दूसरी बार लगातार उन्हें इसी रूप में वर्ष 2020 में भी सफलता मिली। संगठन के प्रति उनका समर्पण अटूट रहा। इसका परिणाम उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी के रूप में मिला। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.