पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार चुनाव से पहले एनडीए की घेराबंदी के लिए कांग्रेस बीस साल, बीस सवाल अभियान शुरू करेगी। पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में शनिवार को एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर दिन कांग्रेस के एक नेता बिहार से जुड़े मुद्दों पर 20 साल डबल इंजन की सरकार से सवाल करेंगे कि उन्होंने क्या किया। उनसे जनता की तरफ से सवाल पूछे जाएंगे। शनिवार को उन्होंने पीरपैंती बिजली घर से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में शुरू हुए प्रोजेक्ट को केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर बनाना था। लेकिन बाद में ये मोदी जी के दोस्त अडानी को क्यों दे दिया गया। इसके लिए बजट में आवंटित राशि कहां गई। कन्हैया कुमार ने कहा कि किसानों से सस्ती जमीन लेकर महंगी दर पर बिजली खरीद क्यों की जाएगी? अडानी अन्य राज्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.