चंडीगढ़, सितम्बर 23 -- हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस राज्य में बड़े स्तर पर बदलाव करने जा रही है। विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष के नामों की जल्द घोषणा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। इससे पहले विधायक दल का नेता ना चुनने को लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमलावर थी। हालांकि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही विधानसभा सदन में अनौपचारिक रूप से यह भूमिका निभाते आ रहे थे। इस बीच विधायक दल के नेता का पद हुड्डा खेमे को मिलने की संभावना के बाद हुड्डा खेमे ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी दावेदारी छोड़ दी है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.