पटना, जून 24 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार से बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने या संशोधित किए जाने से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रपत्रों में स्वीकार करेंगे। इसके आधार पर एक अगस्त 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। फिर एक अगस्त से एक सितंबर 2025 तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। दावा-आपत्तियों का निबटारा करने के बाद 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.