वरीय संवाददाता, मार्च 30 -- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को शहर से सटे चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस लाइन के मैदान में रैली सह सभा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभा के लिए भव्य मंच और तीन पंडाल बनाए गए हैं। बगल में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। रैली में गोपालगंज के अलावे सारण,सीवान,पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण,वैशाली आदि जिलों के लोग भाग लेंगे। बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अमित शाह की रैली को अहम माना जा रहा है। वे आज एनडीए सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को अपने अंदाज में रखेंगे। विपक्ष पर भी करारा प्रहार करेंगे। सारण व चंपारण के एनडीए कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोश भरेंगे। ताकि विधानसभा चुनाव फतह का रास्ता आसान हो सके। उनकी सभा का सियासी पंडितों को भी शिद्दत से इंतजार है। गोपालगंज व इसके आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.