वाराणसी, नवम्बर 29 -- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि वहां मिली हार के बाद से अखिलेश यादव तनाव में हैं। अखिलेश को तनाम दूर करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करना चाहिए। केशव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार से अखिलेश बौखला गए हैं। धीरे-धीरे उनकी राजनीति खत्म हो रही है। डिप्टी सीएम शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का मॉडल काशी में देखने को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चुनावों में कई राज्यों में भाजपा जीती। बिहार में शानदार प्रदर्शन रहा। अब पश्चिम बंगाल में व्याप्त जंगलराज खत्म ...