वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ का दर्शन करें। बिहार चुनाव के बाद से वह तनाव में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार से बौखला गए हैं। धीरे-धीरे उनकी राजनीति खत्म हो रही है। डिप्टी सीएम शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का मॉडल काशी में देखने को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चुनावों में कई राज्यों में भाजपा जीती। बिहार में शानदार प्रदर्शन रहा। अब पश्चिम बंगाल में व्याप्त जंगलराज खत्म करना है। एक सवाल पर बोले, यूपी की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कांग्रेस सरकारों ने पिछले 60 साल में जो काम नहीं हुए, वह 13 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिख...