हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 27 -- आबादी के अनुपात में महिलाओं को भले ही टिकट नहीं मिले हों, लेकिन महागठबंधन की तुलना में एनडीए ने आधी आबादी को अधिक तवज्जो दिया है। एनडीए के पांच घटक दलों ने कुल 34 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। महागठबंधन के सात दलों ने मिलकर मात्र 31 महिलाओं को ही टिकट दिया है। इसमें भी महागठबंधन के घटक दल 254 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि संख्या के लिहाज से राजद ने सबसे अधिक 23 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा और जदयू इस बार 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही है। दोनों ही दलों ने 13-13 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। लोजपा (आर) ने 29 सीटों में से पांच महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। हम के हिस्से में आई सीटों में से एक तिहाई महिला उम्मीदवार हैं। पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इसमें से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.