रामगढ़, नवम्बर 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बिहार चुनाव में जोर-शोर से प्रचार कार्य में लगी हुई है। यह जानकारी देते हुए प्रतिनिधि राजकिशोर पांडेय ने बताया कि इसी कड़ी में पूर्व विधायक ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश के समर्थन में अभूतपूर्व रोड शो का नेतृत्व किया है। इसके सफल आयोजन को लेकर अंबा प्रसाद ने कहा कि सड़क पर उमड़ा भारी जन-सैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं, बल्कि परिवर्तन की लहर है। लखीसराय की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बदलाव होकर रहेगा और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश की जीत सुनिश्चित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.