फतेहपुर, नवम्बर 15 -- फतेहपुर। बिंदकी विधानसभा के जिगनी में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में बिहार में सम्पन्न होने वाले चुनाव पर निशाना साधते हुए धांधली का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देकर जागरुक किया। साथ ही उन्होंने एसआईआर की जानकारी देते हुए बिहार चुनाव में घोर धांधली का आरोप लगाया। कहा कि जिस प्रकार चुनाव में चोरी के आंकड़े आ रहे हैं वह भाजपा की चोर मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में चुनाव नहीं बल्कि महज जनता को दिखाने के लिए चुनाव की औपचारिकता की गई है। जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई को भी चुनाव प्रचार में लगाया गया। देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि बिहार चुनाव में आयोग ने वोट चोरी न करके वोटों की डकैती ड...