रांची, सितम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि बिहार चुनाव में झारखंड की राजनीति और संगठनात्मक अनुभव बड़ी भूमिका निभाएंगे। जिस प्रकार झारखंड में मंईयां योजना को जनता का भरपूर समर्थन मिला, उसी तर्ज पर बिहार में भी माई-बहिन योजना जैसे मुद्दे प्रभाव डालेंगे। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू की सराहना करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत उन्होंने जिला से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूती दी है। चुनाव आयोग तक ने स्वीकार किया है कि बूथ स्तर का सबसे मजबूत संगठन केवल कांग्रेस का है, और इसका पूरा श्रेय के. राजू को जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार की संस्कृति, रहन-सहन और बोली-चाली में गहरा मेल है। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके राजनीतिक रूप से हमेशा एक-दूसरे से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.