हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 1 -- बिहार चुनाव की तैयारियों को धार देने में बीजेपी की पटना में कल बड़ी बैठक होगी। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को ज्ञान भवन में होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 की जीत को लेकर विजय संकल्प समेत कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। वहीं, राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों के बीच अपनी बात रखेंगे। डॉ. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह कार्यसमिति की पहली बैठक हो रही है। कार्यसमिति की बैठक को लेकर मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में डॉ. जायसवाल ने प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों से लंबा विचार-विमर्श किया। इस दौरान बैठक की तैयारी की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.