नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Bihar Election 2025: दो दिनों तक चले ऊहापोह के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख बदल लिया है। शुक्रवार को जहां झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में प्रेस वार्ता कर महागठबंधन से अलग होकर छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, वहीं रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने नया बयान जारी कर स्पष्ट किया कि झामुमो अब बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। पांडेय ने कहा कि पार्टी को महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने आखिरी वक्त तक गुमराह किया और अंधेरे में रखा। झामुमो इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए झारखंड में महागठबंधन की समीक्षा करेगा और झामुमो अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विचार कर निर्णय लेंगे। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो दिन पहले,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.