हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 9 -- जदयू-भाजपा अपनी सीटों से पहले सहयोगी दलों की सीटों का मामला सुलझाएंगे। इसके लिए भाजपा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जदयू ने भाजपा से स्पष्ट कहा है कि पहले सहयोगी दलों लोजपा (रा), रालोमो और हम के बीच सीटों का बंटवारा कर दिया जाए। इसके बाद ही जदयू और भाजपा आपस में सीटों का बंटवारा करेंगे। बंटवारे का फार्मूला शेष बंटी सीटों में आधा-आधा का होगा। इसमें एक या दो सीट इधर-उधर हो सकता है। पिछले दो-तीन दिनों में सहयोगी दलों के तेवर देखकर ही यह निर्णय लिया गया है कि पहले उनका ही मामला निपटाया जाए। चिराग पासवान की लोजपा (रा) ने 40 सीटों की मांग की है तो उपेन्द्र कुशवाहा की रालोमो को 20 सीटों की दरकार है। इसी तरह जीतन राम मांझी की हम को कम से कम 15 सीटें चाहिए। फिलहाल कोई नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं। तीनों ही अपनी-अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.