मुक्ति कुमार सिंह, अक्टूबर 5 -- बिहार चुनाव: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम की कर्मभूमि चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यहीं से सत्याग्रह आंदोलन की नींव पड़ी जिसने आगे चलकर देश की आजादी को नयी दिशा दे दी। आजादी के बाद जहां लंबे समय तक मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा, वहीं अब भाजपा का मजबूत गढ़ साबित हो रहा है। यह जिले की एकमात्र ऐसी सीट है जहां भाजपा का पिछले लगातार पांच विधानसभा चुनाव से कब्जा है। यहां से वर्तमान विधायक प्रमोद कुमार पांच बार से लगातार जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस दौरान वे दो बार बिहार सरकार में मंत्री भी बने। अगर इतिहास को देखें तो यहां से सबसे अधिक सात बार कांग्रेस के विधायक रहे। वर्ष 1952, 57, 62, 69, 72, 77 व 80 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.